‘ऑक्टेव’ महोत्सव 1 दिसंबर से, 250 लोक व शास्त्रीय कलाकार एवं शिल्पकार होंगे शामिल

Octave Festival will be organized in Nagpur from December 1 to 4
‘ऑक्टेव’ महोत्सव 1 दिसंबर से, 250 लोक व शास्त्रीय कलाकार एवं शिल्पकार होंगे शामिल
‘ऑक्टेव’ महोत्सव 1 दिसंबर से, 250 लोक व शास्त्रीय कलाकार एवं शिल्पकार होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में 1 से 4 दिसम्बर तक भारत के उत्तर पूर्व के राज्यों की कला और संस्कृति से परिचित कराने के लिए ‘ऑक्टेव’ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के 250 लोक व शास्त्रीय कलाकार एंव शिल्पकार हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत आयोजित ‘ऑक्टेव’ का मुख्य उद्देश्य भारत के उत्तर पूर्व के राज्यों की कला एवं संस्कृति को देश के अन्य राज्यों में पहुंचाना है। यह महोत्सव  पांच दिन दोपहर 3 बजे से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में होगा। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के ट्राईफेड के सहयोग से आयोजित इस शिल्प मेले में पूर्वोत्तर राज्यों के शिल्पकारों द्वारा बनाए गए कलात्मक उत्पादों को देखने को मिलेगा।

प्रतिदिन होंगे रंगारंग प्रोग्राम

 ‘ऑक्टेव’ में रोजाना शाम 6.30 बजे से मुख्य रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान उत्तर पूर्व राज्यों की कला और संस्कृति देखने मिलेगी। उक्त जानकारी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने दमक्षेसां केंद्र में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र  के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार वार्ता हुई। इस दौरान दमक्षेसां केन्द्र के निदेशक डॉ. दीपक एस. खिरवड़कर ने बताया कि ‘ऑक्टेव’ में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम व त्रिपुरा के लोक कलाकार वहां की लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में पूर्वोत्तर अंचल की दो शास्त्रीय कलाओं मणिपुरी रास तथा सत्तरीय नृत्य का प्रदर्शन विशेष रूप से किया जाएगा। महोत्सव के आखिरी दिन 4 दिसंबर को रॉक बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी।

ये अतिथि होंगे शामिल
‘ऑक्टेव’ का उद्घाटन 1 दिसंबर को शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी करेंगे। इस अवसर पर महापौर नंदा जिचकार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, अभय हरणे, राजेश पाटील आदि विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन समारोह के बाद कोरियोग्राफ लोक कला की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में दर्शकों के लिये प्रवेश निःशुल्क होगा। 

Created On :   29 Nov 2018 3:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story