अधिकारी के पुत्र ने सहपाठी पर तानी नकली पिस्टल

Officers son pointed fake pistol at classmate
अधिकारी के पुत्र ने सहपाठी पर तानी नकली पिस्टल
दहशत अधिकारी के पुत्र ने सहपाठी पर तानी नकली पिस्टल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक लड़की को लेकर दो किशोर वयीन सहपाठी आपस में भिड़ गए। सेना में कार्यरत एक अधिकारी के पुत्र ने नकली पिस्टल से अपने सहपाठी को डराया-धमकाया।   इस वाकये दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामला पांचपावली थाना पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था। 

कक्षा 11वीं में अध्ययनरत दो किशोर वयीन युवकों की एक सहपाठी छात्रा से िमत्रता है। यह तीनों एक ही निजी ट्यूशन कक्षा में पढ़ते हैं। छात्रा की दोनों युवकों से मित्रता है, लेकिन सेना में कार्यरत अधिकारी के पुत्र को यह बात पसंद नहीं थी, उसने अपने सहपाठी को छात्रा से बात नहीं करने और उससे दूर रहने के लिए धमकाया। वह किशोर भी छात्रा से मित्रता खत्म करने को तैयार नहीं था। इससे शुक्रवार की शाम 5 बजे इंदोरा चौक स्थित जसवंत तुली मॉल के सामने उनमें विवाद हो गया। हाथापाई के बाद अधिकारी के पुत्र ने नकली लाइटर गन निकाली, जिसे असली समझ लिया गया। इस बीच दूसरे युवक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरों के माता-पिताओं को भी थाने बुलाया गया था, जांच जारी है।
 

Created On :   27 Nov 2021 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story