अधिकारियों को जला देने की धमकी, पार्षद पर मामला दर्ज

Officers threatened to burn, case filed against councilor
अधिकारियों को जला देने की धमकी, पार्षद पर मामला दर्ज
अधिकारियों को जला देने की धमकी, पार्षद पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कांग्रेस के नगरसेवक ने प्रशासनिक अधिकारियों को जला देने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल होने से नगरसेवक बंटी शेलके के खिलाफ सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। वीडियो में दो विधायक भी नजर आ रहे हैं।

अस्पताल पर गंभीर आरोप
विभागीय आयुक्त डॉ. संजीव कुमार मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक ले रहे थे, तभी नगरसेवक और कांग्रेस युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके शिष्टमंडल के साथ आयुक्त के कक्ष में जबरन घुस आए। उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बंटी शेलके ने लकड़गंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कोविड-19 के चलते भर्ती मरीज की मौत होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने मृत व्यक्ति के रिश्तेदारों से मनमाना शुल्क वसूला। शहर के अन्य निजी अस्पतालों के भी यही हाल होने से इसकी जांच-पड़ताल की जाए। 

मुंढे को फिर से बुलाने की मांग
शेलके शिष्टमंडल के साथ विभागीय आयुक्तालय से बाहर आए, तो गेट पर ही उनकी मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक अभिजीत वंजारी से हुई। कोविड-19 के चलते पूर्व मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे को फिर से शहर में स्थानांतरित करने की बात कही, वहीं विफल प्रशासनिक अधिकारियों को जला देने की धमकी दी। वीडियो में बंटी को हंगामा करते देख विधायक पटोले उसे शांत करने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने से इसकी गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सदर थाने में वरिष्ठ निरीक्षक संतोष बकाल ने शेलके के खिलाफ अधिकारियों को धमकाने का मामला दर्ज िकया है।
 

Created On :   29 April 2021 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story