बीमारी से परेशान वृद्धा ने खुद को जलाया

Old lady burnt by illness burns herself
बीमारी से परेशान वृद्धा ने खुद को जलाया
बीमारी से परेशान वृद्धा ने खुद को जलाया

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  बीमारी से परेशान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर रुप से झुलसी महिला को मेयो अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम देवकीबाई केतकी है। घटना 24 अप्रैल को हुई। पुलिस के अनुसार  वनदेवी चौक, दुर्गामाता मंदिर, यशोधरा नगर निवासी देवकीबाई किसन केतकी पिछले करीब डेढ़ साल से लकवाग्रस्त थी। इससे परेशान होकर दोपहर करीब 2.35 बजे देवकीबाई ने घर में खुद पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। घटना के समय घर में बहू व अन्य लोग मौजूद थे। झुलसी हुई देवकीबाई को तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

किशोर ने किया किशोरी का यौन शोषण
किशोरी के पेट में पल रहे गर्भ ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की पोल खोल दी। प्रेम संबंधों के चलते किशोर ने उसका यौन शोषन किया। जरीपटका थाने में किशोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पीड़ित किशोरी 17 वर्षीय है। किशोर की आयु भी 17 वर्ष है। प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर किशोर ने किशोरी को 15 दिसंबर 2020 से 24 अप्रैल 2021 के दौरान खुद के घर ले जाकर उसका यौन शोषन किया। गर्भवती होने पर किशोरी में आए बदलाव पर परिजनों ने उससे पूछताछ की, इस कृत्य का खुलासा हुआ। प्रकरण दर्ज किया गया है। 


 

Created On :   26 April 2021 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story