- Home
- /
- मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध घायल
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध घायल

By - Bhaskar Hindi |25 Nov 2022 12:37 PM IST
पन्ना मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध घायल
डिजिटल डेस्क पन्ना। सिविल लाईन चौकी अंतर्गत इंद्रपुरी कालोनी निवासी एक साठ वर्षीय वृद्ध की मोटरसाइकिल से घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजिनी बाई अहिरवार पिता मुन्ना अहिरवार जो अपने किसी कार्य से जा रही थी तभी किसी मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है।
Created On :   25 Nov 2022 6:07 PM IST
Next Story