- Home
- /
- OMG! महिला ने सांप को काटा, दोनों...
OMG! महिला ने सांप को काटा, दोनों की मौत

डिजिटल डेस्क, पटना। आपने अक्सर सुना होगा कि सांप के काटने से इंसान की मौत हो गई, लेकिन कभी सुना है कि इंसान को काटने से सांप मर गया हो। चौंकिए मत, बिहार में एक ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को पहले सांप ने काटा, फिर उसका बदला लेने के लिए महिला ने सांप को काट लिया, जिसके बाद दोनों की मौत हो हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के एक गांव श्यापुर में रंजती (50) को एक सांप ने काट लिया। जिसके बाद गांव वालों ने उसे सांप को काटने की सलाह दी। इसके बाद गांव वाले ही सांप को पकड़कर लेकर आए और महिला से उसे कटवाया। जिससे सांप की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन रंजती की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद रंजती को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।
हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का कहना है कि जिस वक्त रंजती को हॉस्पिटल लाया गया, उस वक्त तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। जिस कारण हम कुछ नहीं कर सके। वहीं रंजती के पति नरेश चौबे ने बताया कि गांव के बड़े-बुजुर्गों ने उसे सांप को काटने की सलाह दी थी। नरेश खेती-किसानी का काम करते हैं।
Created On :   10 July 2017 11:23 AM IST