12 को नागपुर पहुंचेगी संविधान सम्मान यात्रा, कई संगठनों के कार्यकर्ता रहेंगे शामिल

On 12th October samvidhan samman yatra will reach Nagpur
12 को नागपुर पहुंचेगी संविधान सम्मान यात्रा, कई संगठनों के कार्यकर्ता रहेंगे शामिल
12 को नागपुर पहुंचेगी संविधान सम्मान यात्रा, कई संगठनों के कार्यकर्ता रहेंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संवैधानिक व सामाजिक अधिकार की रक्षा की मांग को लेकर दांडी से दिल्ली तक निकाली जाने वाली संविधान सम्मान यात्रा 12 अक्टूबर को शहर में पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ से यात्रा आएगी। संविधान चौक पर स्वागत किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता विलास भोंगाडे ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यापक जनआंदोलन है। उसमें 300 से अधिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। अंगरेजों के विरोध में महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा निकाली थी। लिहाजा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गुजरात से दांडी यात्रा आरंभ होगी। 10 दिसंबर को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान जनसंवाद, सभा, पोस्टर, कला प्रदर्शन के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों का प्रचार किया जाएगा। 12 अक्टूबर को संविधान चौक पर स्वागत के बाद दोपहर 12 बजे आंबेडकर सांस्कृतिक भवन वर्धा रोड में संविधान सम्मान परिषद होगी। परिषद में नर्मदा बचाओ आंदोलन की वरिष्ठ कार्यकर्ता मेधा पाटकर, प्रफुल सामंतारा, सुनीति, सुभाष लोमटे, डॉ. सुनीलम के साथ  ई.जेड  खोब्रागडे, डॉ. बबनराव तायवाडे, प्रा. देवीदास घोडेस्वार, डॉ. रुपा कुलकर्णी , डॉ. सतीश गोगुलवार, जगजीतसिंह,अमन कांबले उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. त्रिलोक हजारे, डॉ. कृष्णा कांबले, पी.एस. खोब्रागडे, जयंत इंगले, गुरुप्रीतसिंह,, प्रसेनजीत गायकवाड, नरेश वाहाने उपस्थित थे। 

 

Created On :   30 Sept 2018 5:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story