मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव!

On lines of Madhya Pradesh, local body and elections in maharashtra!
मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव!
मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार ने मध्यप्रदेश में लागू कानून के अध्ययन का फैसला किया है। इसके बाद इसे राज्य में लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दैनिक भास्कर को बताया कि हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में एक साथ सभी स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए कानून बनाया गया है। हमनें भी इस कानून का अध्ययन करने का फैसला किया है। एमपी से संबंधित कानून की  प्रति मंगाई गई है। इसके अध्ययन के बाद महाराष्ट्र में भी एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इसके पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य चुनाव आयोग की तरफ से आयोजित परिचर्चा में कहा था कि फिलहाल एक देश-एक चुनाव की चर्चा जारी है। इसअवधारणा को स्थानीय निकाय चुनाव में भी शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग समय पर होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव से लंबे समय तक विभिन्न स्थानों पर आचार संहिता लगी रहती है। जिससे निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसे टालने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा इन चुनावों में लागू करने पर विचार होना चाहिए। 

बार-बार चुनाव कराने में खर्च होता है अधिक समय
सहकारिता को छोड़ कर सभी स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की घोषणा इसी साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने की थी। उनका कहता था कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका एक फार्मूला बनाया है। इसके तहत सहकारिता को छोड़कर प्रदेश के सभी स्थानीय चुनाव, इनमें नगरीय निकाय और पंचायत सभी शामिल होंगे, को एक साथ कराया जाएगा। मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए यह कदम बेहद अहम होगा, क्योंकि मौजूदा परिस्थिति में प्रदेश में सरकार गठन के बाद लगभग एक से डेढ़ साल अन्य चुनाव कराने में चले जाते हैं। 
 

Created On :   28 Oct 2018 12:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story