दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा- परिवार नहीं तो परिवार का दरबारी आएगा

दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा- परिवार नहीं तो परिवार का दरबारी आएगा
मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा- परिवार नहीं तो परिवार का दरबारी आएगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान और दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने की चर्चा के सवाल पर बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। जब कोई संगठन नहीं होगा तो लोग ही नहीं मिलेंगे क्योंकि एक ही परिवार सब कुछ बनता रहा है।

अब देश के अंदर आवाज उठने लगी है कि कांग्रेसी अस्तित्व खो रही है परिवार तक सिमट कर रह गई है, ये अब परिवार को भी लगने लगा है। आगे उन्होंने इशारों में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कहा परिवार नहीं तो परिवार का दरबारी आएगा। जिसे देश की संस्कृति के, स्वाभिमान के, भारत के खिलाफ काम करने वाली शक्तियों के साथ खड़ा रहेगा, वह ऐसे ही लोगों को ढूढेंगे।

 

 

Created On :   28 Sep 2022 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story