पॉलिसी की आड़ में डेढ़ लाख का चूना लगाया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पॉलिसी की आड़ में डेढ़ लाख का चूना लगाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पॉलिसी की आड़ में महिला को डेढ़ लाख रुपए से चूना लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटित प्रकरण से पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। शिकायत के लगभग एक वर्ष बाद आरोपी आरोपी महिला के खिलाफ नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  श्रीकृष्ण नगर निवासी पीड़ित 35 वर्षीय महिला है, जबकि आरोपी मेघा प्रमोद गजभिये (40) सक्करदरा निवासी है।

मेघा एलआईसी एजेंट थी, लेकिन ग्राहकों के रकम गबन करने की शिकायतें मिलने के बाद कंपनी ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके पूर्व वर्ष 2009 से 2011 के बीच में पीड़िता ने मेघा से पाॅलिसी निकाली थी। किस्तों में उससे डेढ़ लाख रुपए पॉलिसी की आड़ में मेघा ने वसूले। जब पीड़िता ने उसे पाॅलिसी के दस्तावेजों की मांग तो उसका दस्तावेज देने के लिए टालमटोल रवैया रहा। जिससे पीड़िता को संदेह हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी। जिससेे मामला थाने पहुंचा। जनवरी 2020 को पीड़िता ने मेघा की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल करने का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। आखिरकार एक वर्ष बाद शुक्रवार को मेघा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

 
 

Created On :   20 Feb 2021 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story