स्वच्छता अभियान में बाजी मारकर मालामाल होंगे 'वार्ड', मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

one crore amount of cleaning campaign exam in maharashtra for city word
स्वच्छता अभियान में बाजी मारकर मालामाल होंगे 'वार्ड', मिलेगा 1 करोड़ का इनाम
स्वच्छता अभियान में बाजी मारकर मालामाल होंगे 'वार्ड', मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के बाद अब राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने "स्वच्छ महाराष्ट्र" अभियान आरंभ कर दिया है। जनवरी से फरवरी इस दो माह में 1600 अंक की प्रतियोगिता ली जाएगी। इसमें सिर्फ 400 अंक नगरसेवकों द्वारा अपने प्रभाग में 8 सामूहिक कार्यक्रम करने हैं। इससे नगरसेवकों पर अपने वार्ड को जिताने की जिम्मेदारी आ गई है। स्वच्छता में उत्कृष्ट तीन वार्डों को 1 करोड़ 5 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसे वार्ड के किसी भी विकास कार्य में खर्च कर सकते हैं।

1 जनवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता पर मनपा 6.5 लाख रुपए खर्च करेंगी, जिसकी मंजूरी के लिए 30 जनवरी की मनपा की स्थायी समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। नागपुर मनपा में एक प्रभाग में चार सदस्य (नगरसेवक/ नगरसेविका) हैं। हालांकि प्रभाग (वार्ड) के अनुसार शहर में 38 वार्ड हैं। इसमें इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 1600 अंक रखे गए हैं, जो स्वच्छता के विभिन्न स्तरों की जांच के बाद दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन कर उसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी मुंबई स्थित अखिल भारतीय स्थानीय संस्था को दी गई है।

ऐसे होगा अंकों का वितरण
1600 अंकों वाली प्रतियोगिता में घर-घर जाकर कचरा जमा करने की प्रक्रिया के लिए 100 नंबर हैं, जिसमें 75 और 50 फीसदी होने पर उतने ही अंक मिलेंगे। कुल कचरे से कितने फीसदी सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग किया गया। इसके लिए 400 नंबर हैं, इसके आधार पर 200 और 100 अंक भी मिलेंगे। वार्ड में ही सूखा और गीला कचरा अलग करने की प्रक्रिया के 100 नंबर हैं। हमेशा कचरा दिखने वाली जगह की सफाई। प्रत्येक घर में शौचालय होने पर 100 नंबर हैं।

सामुदायिक, सार्वजनिक एवं निजी सहित अन्य वर्ग के लिए शौचालय के 100 नंबर हैं। निवासी, झोपड़पट्टी, पुराना शहर के अलावा नियोजित व अनियोजित क्षेत्र के 50 नंबर हैं। आईईसी होर्डिंग महत्वपूर्ण जगह पर लगे होने के 50 नंबर हैं। नगरसेवकों द्वारा प्रतियोगिता के दौरान जगजागृति करने के 100 नंबर हैं। नगरसेवकों द्वारा इस दौरान सामूहिक सहयोग से 8 कार्यक्रम आयोजित किए तो 400 नंबर हैं। वार्ड में पूरा टैक्स जमा होने के 50 नंबर हैं, प्लास्टिक के पाबंदी पर 50 नंबर हैं। प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के बाद उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के 50 नंबर हैं।

श्रेणी             -       पुरस्कार मूल्य

प्रथम            -       50 लाख रुपए

द्वितीय          -       35 लाख रुपए

तृतीय            -       20 लाख रुपए

Created On :   28 Jan 2018 11:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story