- Home
- /
- बारातियों से भरा वाहन पलटा एक मृत,...
बारातियों से भरा वाहन पलटा एक मृत, आठ घायल

डिजिटल डेस्क, धारणी (अमरावती)। शादी की बारात लेकर जा रहा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से वाहन में सवार एक की मृत्यु हो गई। जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घटना सोमवार 9 मई की रात घारणी थाना क्षेत्र के रानीगांव में रात 9.30 बजे के दौरान घटित हुई। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के चितलई ग्राम के किसी युवक का विवाह रानीगांव की युवती के साथ तय हुआ था। विवाह सोमवार 9 मई को रानीगांव में होने से दूल्हे की बारात रानीगांव आई थी। विवाह समारोह निपटने के बाद रात को बारात वापस लौट रही थी तभी गांव से कुछ ही दूरी पर सीजी 15- एसी-0116 के वाहन चालक का 407 पर से नियंत्रण छूट गया आैर गाड़ी पलट गई।
वाहन में कुल 20 बाराती सवार थे। इनमें से दगड्या जामसिंह भटनागर (55) की घटनास्थल पर ही गंभीर चोटंे आने से मृत्यु हो गई। जबकि आठ बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अर्जुन बहादुर भटनागर (6), मंजू सदिया उडवे (13), अनिल कालू बडोले (28), मुकेश गणेश बडोले (30), गणेश प्रताप निगम (16), कलाबाई दगड्या बडोले (52), संजय सुकलाल सोलंके (30) व एक अन्य हैं। घटना की जानकारी मिलते ही धारणी पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। सभी घायलों को धारणी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। भाग्यवश दूल्हा आैर दूल्हन दूसरे वाहन में सवार रहने से वह बच गए।
Created On :   11 May 2022 10:46 AM IST