- Home
- /
- ट्रक- दुपहिया की टक्कर में एक की...
ट्रक- दुपहिया की टक्कर में एक की मौत

डिजिटल डेस्क,लाखनी (भंडारा)। लाखनी तहसील अंतर्गत आने वाले कनेरी/दगडी में बस स्थानक के समीप लाखनी की ओर से पालांदुर जा रहे ट्रक ने दुपहिया को टक्कर मार दी, जिससे दुपहिया सवार की मौत हो गई। पवनी तहसील अंतर्गत आने वाले अडयाल बाजारपेठ निवासी शुभम प्रेमानंद जनबंधु (27) मृतक का नाम है, दुर्घटना के उपरांत ट्रक चालक ट्रक सहित घटनास्थल से फरार हो गया।
मृतक शुभम जनबंधु अपनी होंडा शाईन दुपहिया क्रमांक एमएच 36 वाय 6762 से पालांदुर से लाखनी जा रहा था, कनेरी बस स्थानक के समीप विरूध्द दिशा से आने वाले तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया को टक्कर मार दी। घटना में दुपहिया चालक सड़क पर गीरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, घटना स्थल पर मौजूद नागरिकों द्वारा घटना की जानकारी लाखनी पुलिस को देते हुए जख्मी को उपचार के लिए लाखनी के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। जहां वैद्यकीय अधिकारी ने प्रथम उपचार कर हालत चिंताजनक होने के कारण आगे के उपचार के लिए भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक मिलिंद तायडे, सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश गोसावी, पुलिस हवालदार संजय अरकासे, पुलिस नायक प्रमोद टेकाम, प्रकाश न्यायमुर्ती व विनोद बोंद्रे ने घटना स्थल को भेट दी। भंडारा में उपचार के दौरान घायल दुपहिया चालक की मृत्यु हो गई, खबर लिखे जाने तक लाखनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू थी।
Created On :   21 Jun 2022 7:23 PM IST