- Home
- /
- नाबालिग से गैंगरेप का और एक आरोपी ...
नाबालिग से गैंगरेप का और एक आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |10 Aug 2021 8:12 AM IST
गुप्त जानकारी पर दबोचा नाबालिग से गैंगरेप का और एक आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में सीताबर्डी पुलिस ने एक ओर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. सईद उर्फ लाला (26), मोमिनपुरा निवासी है। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया। 21 जुलाई की रात को 17 वर्षीय किशोरी घर से निकल गई थी। बाद में मदद करने के बहाने उसे अगवा किया गया और दो बार उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में सीताबर्डी पुलिस की एक टीम राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन फरार दो आरोपी कुलियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
Created On :   10 Aug 2021 1:42 PM IST
Next Story