निगमायुक्त पर स्याही फेंकने के मामले में एक और गिरफ्तार 

One more arrested for throwing ink on the Municipal Commissioner
निगमायुक्त पर स्याही फेंकने के मामले में एक और गिरफ्तार 
अमरावती निगमायुक्त पर स्याही फेंकने के मामले में एक और गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर राजापेठ अंडर बायपास के सर्वे के दौरान 9 फरवरी को स्याही फेंकी गई थी। मामले में राजापेठ पुलिस ने विधायक रवि राणा समेत 11 लोगों पर मामले दर्ज किए थे। मामले में 6 की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को 7वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया। मामले में घटना की रात संदीप गुल्हाने, अजय बोबडे, विनोद येवतीकर, महेश मुलचंदानी व सूरज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। जबकि स्याही फेंकपे के मामले में शामिल दो महिलाओं को न्यायालय से गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल गई। विधायक रवि राणा को भी जिला न्यायालय ने सशर्त जमानत मंजूर की थी। 
मामले की जांच के दौरान राजापेठ पुलिस ने युवा स्वाभिमान पार्टी के शहराध्यक्ष संजय हिंगासपुरे को भी गिरफ्तार किया था। बुधवार 18 मई को इसी मामले में राजापेठ के बजरंग टेकडी निवासी राज लालचंद मिश्रा को (30) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजापेठ के थानेदार मनीष ठाकरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Created On :   19 May 2022 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story