बिहार में एक और मॉब लिंचिंग इस बार SC महिला को भीड़ ने मार डाला

one more  mob lynching in Bihar this time, the SC woman was targeted by the crowd
बिहार में एक और मॉब लिंचिंग इस बार SC महिला को भीड़ ने मार डाला
बिहार में एक और मॉब लिंचिंग इस बार SC महिला को भीड़ ने मार डाला
हाईलाइट
  • बिहार में एक और मॉब लिंचिंग
  • भीड़ ने महिला को बनाया निशाना
  • विपक्षी के दलों के निशाने पर सरकार

डिजिटल डेस्क, पटना। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, बिहार के बेगूसराय में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर तीन लोगों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि प्रदेश के ही रोहतास में लोगों ने एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र का है, जहां स्थानीय अंबेडकर चौक के पास बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार आमने सामने हो गए। विवाद के दौरान ही लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अनुसूचित जाति (एससी) की एक महिला की हत्या कर दी।

पहले भी हुआ था विवाद
मामले की जांच कर रहे SDPO अनवर जावेद ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद था। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी फरार है, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विपक्षी के दलों के निशाने पर सरकार
बिहार से लगातार मॉब लिंचिंग के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, विपक्षी दल सीएम को लगातार निशाना बना रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन चुका है, यहां लोगों के मन में पुलिस का खैौफ नही है।

तेजस्वी का ट्वीट
लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने  ट्वीट कर कहा कि ""मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार- बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी। रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या की गई। हाजीपुर में दरोग़ा और जहानाबाद में एएसपी पर हमले हुए। सासाराम में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची है, उसे क्या-कुछ कहें? इतना ही नहीं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में चारों ओर अराजकता का माहौल है, अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है। क़ानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में आप विशेष RCP टैक्स चुकाये बिना कदम भी नहीं रख सकते।

 

 

 

Created On :   9 Sept 2018 2:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story