दुग्ध वाहन ने स्कूल जा रहे 5 बच्चों को कुचला, 1 की मौत 4 गंभीर

One student child died in road accident and five children serious injured
दुग्ध वाहन ने स्कूल जा रहे 5 बच्चों को कुचला, 1 की मौत 4 गंभीर
दुग्ध वाहन ने स्कूल जा रहे 5 बच्चों को कुचला, 1 की मौत 4 गंभीर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। सोमवार की सुबह अनिंयत्रित तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने स्कूल जा रहे 5 बच्चों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक 9 वर्षीय बालिका कल्याणी कांबले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 4 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध-मुंगलीटोला मुख्यमार्ग पर हुआ।

गोंदिया जिला दुग्ध संघ के वाहन को मधुकर राऊत नामक व्यक्ति चला रहा था। नवेगांवबांध पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी राऊत को गिरफ्तार कर लिया है। घायल विद्यार्थी रोहिनी दौलत डोंगरवार (11), योगेश राजू कापगते (11), बादल तुलसीराम कापगते (8) व हर्षा राजेश कापगते (11) को इलाज के लिए गोंदिया जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक स्वप्निल गोनावने के मार्गदर्शन में जारी है।

Created On :   31 July 2017 10:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story