- Home
- /
- दुर्गा विसर्जन कर लौटे थे युवक,...
दुर्गा विसर्जन कर लौटे थे युवक, शराब पीते वक्त हो गया विवाद, एक की हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुडकेश्वर में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक पर हमला बीयर की बोतल से किया गया था। उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम पलाश दीवाते है। बताया जा रहा है कि अभय राऊत नामक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पलाश पर हमला किया। पुलिस के अनुसार दिघोरी बड़केश्वर क्षेत्र में देर रात करीब 1:00 बजे बजे पलाश और अभय राऊत अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनका आपस में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी अभय रावत और उसके चार-पांच दोस्तों ने पलाश की हत्या कर दी थी।
सभी आरोपी दुर्गा विसर्जन कर लौटे थे। उसके बाद एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान शराब बांटने की बात को लेकर पलाश और अभय के बीच विवाद हो गया। केश्वर पुलिस के अनुसार अभी तक या कारण पता नहीं चल पाया है कि घटना की असली वजह क्या थी। पुलिस ने अभय को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पहले भी पलाश और अभय के बीच विवाद हुआ था। उस समय उसके दोस्तों ने बीच बचा कर विवाद खत्म कर दिया था। इस बार दुर्गा देवी विसर्जन कर लौटने के बाद सभी लोग दीगोरी के नीलकंठ नगर स्थित खुले मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान बीयर की बोतल से अभय ने हमला कर दिया। अभय के दोस्त भी पलाश पर टूट पड़े और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हुडकेश्वर पुलिस ने अभय को गिरफ्तार कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
Created On :   21 Oct 2018 2:57 PM IST