ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहीं ठप, परेशान होते रहे लोग

Online banking service are stop, people are troubling
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहीं ठप, परेशान होते रहे लोग
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहीं ठप, परेशान होते रहे लोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो चुकी है।  वित्त वर्ष की समाप्ति पर रविवार 31 मार्च और सोमवार 1 अप्रैल को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। एनईएफटी, आरटीजीएस नहीं हो पा रहे थे। बैंकों के एप भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे थे। सेवाएं न मिल पाने के कारण ग्राहकाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिजिटाइजेशन के बाद से बहुत से लोग अपना ट्रांजेक्शन ऑनलाइन करने लगे हैं। भीम एप के साथ ही अन्य एप के माध्यम से रकम ट्रांसफर की जाती है।

बैंक की एप पर एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर की जाती है, लेकिन मार्च एंडिंग पर यह सभी सेवाएं बाधित रहीं। इस बारे में एक बैंक के तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि 31 मार्च  को रविवार होने के कारण हॉलिडे था और 1 अप्रैल को बैंकें बंद थी। हॉलिडे होने के कारण आरबीआई की ओर से एनईएफटी और आरटीजीएस सेवा बंद रहती हैं। इसी कारण लोग ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे थे। आईएमपीएस के माध्यम से मनी ट्रांसफर हो रहा था। इस सेवा के माध्यम से तुरंत मनी ट्रांसफर की जा सकती है। आरबीआई ने ट्रांसफर लिमिट 2 लाख रुपए रखी है।

31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। ऐसे में सभी का ध्यान कर सहित अन्य बिलों को भरने पर रहा। रविवार होने के बाद भी बैंक खुले थे। उस अवकाश के स्थान पर सोमवार को अवकाश कर दिया गया,  इस वजह से मनपा के खाते में कितना ‘कर’ पहुंचा यह खुद विभागों को मालूम नहीं चल पाया।  जानकारी के अनुसार, मनपा में सबसे बड़ा आय का स्रोत संपत्ति-कर को माना जाता है।

इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि संपत्ति-कर में करीब 215 करोड़ रुपए के करीब जमा हुए होंगे। वहीं दूसरे नंबर पर जल ‘कर’ विभाग ने करीब 140 करोड़ रुपए जमा किए हैं। इसके बाद नगर रचना विभाग ने 30 मार्च तक 87.51 करोड़ रुपए जमा किए हैं 31 मार्च को खाते में कितना जमा हुआ इसका सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका। बाजार विभाग में 9.02 करोड़ रुपए राजस्व जमा हुआ, जबकि विज्ञापन विभाग में करीब 7 करोड़ रुपए जमा होने का दावा किया जा रहा है।

Created On :   2 April 2019 11:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story