50 हजार में पड़ी ऑनलाइन भोजन की थाली, थाली बुक करते ही अकाउंट से रकम गायब

Online food plate lying in 50 thousand, money disappeared from the account as soon as the plate was booked
50 हजार में पड़ी ऑनलाइन भोजन की थाली, थाली बुक करते ही अकाउंट से रकम गायब
50 हजार में पड़ी ऑनलाइन भोजन की थाली, थाली बुक करते ही अकाउंट से रकम गायब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक पर एक थाली फ्री का झांसा देकर व्यापारी से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने का मामला उजागर हुआ है।  कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। तुलसीबाग निवासी रंजन पाठक (64) का एमआईडीसी में कारखाना है। 19 अप्रैल-2021 की दोपहर में रंजन ने मोबाइल से ऑनलाइन भोजन की थाली बुक करानी चाही। 

लिंक पर 10 रुपए भेजते ही उड़ाए रुपए
उन्होंने हल्दीराम नाम की वेबसाइट चेक की, तो उन्हें मात्र 100 रुपए में एक पर एक थाली फ्री का ऑफर दिखा। रंजन ने तुरंत थाली बुक कर ली। कुछ ही सेकंड में उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि, ऑनलाइन थाली बुक करने के लिए पहले 10 रुपए भेजी गई लिंक पर भेजने होंगे, शेष 90 रुपए थाली मिलने के बाद डिलीवरी ब्वॉय को देना होंगे। झांसे में आकर रंजन ने वैसा ही किया। इसके तत्काल बाद रंजन के खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस से  की। जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को उप-निरीक्षक पंकज सयाम ने प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
 

Created On :   19 Jun 2021 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story