महापौर सहित कुछ ही रहेंगे शहर में 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भाजपा ने पार्षदों को पर्यटन पर भेजा महापौर सहित कुछ ही रहेंगे शहर में 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विधानपरिषद चुनाव को लेकर भाजपा के नगरसेवकों को पर्यटन पर भेजने का सिलसिला जारी है।  शहर से भाजपा के अधिकतर नगरसेवकों को विविध राज्यों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। महापौर दयाशंकर तिवारी, भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके सहित कुछ नगरसेवक ही यहां रह पाएंगे। उधर, जिला ग्रामीण से  नगरसेवकों को पर्यटन पर ले जाना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण से अब तक 150 से अधिक नगरसेवकों को पर्यटन पर भेज दिया गया है। 

बनाए गए हैं 4 जत्थे : इस चुनाव में ‘घोड़ा बाजार’ की आशंका है। इससे बचने के लिए भाजपा के नगरसेवकों को पार्टी की ओर से नजरबंद किया जा रहा है। योजना के तहत इन नगरसेवकों को मतदान तिथि के एक दिन पहले तक के लिए अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, गोवा सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों की सैर की योजना बनाई गई है। मनपा के नगरसेवकों को दो दिन पहले की बता दिया गया कि उन्हें किस तरह सचेत रहना है। यहां के नगरसेवकों को रेल व विमान से भेजने की तैयारी है। लिहाजा सभी नगरसेवकों के आधार कार्ड मंगाए गए हैं। सूत्र के अनुसार 4 जत्थे बनाये गए हैं। इनमें से एक जत्था महिला नगरसेवकों का है। महिला नगरसेवकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी ले जाने की तैयारी है।
 

Created On :   27 Nov 2021 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story