ओबीसी आरक्षण रद्द होने से बढ़ीं खुले वर्ग की सीटें 

Open class seats increased due to cancellation of OBC reservation
ओबीसी आरक्षण रद्द होने से बढ़ीं खुले वर्ग की सीटें 
मनपा चुनाव ओबीसी आरक्षण रद्द होने से बढ़ीं खुले वर्ग की सीटें 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती मनपा चुनाव के लिए 23 प्रभागों की 98 सीटों के लिए मंगलवार को मोर्शी रोड पर स्थित संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन मेंं निगमायुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर की प्रमुख उपस्थिति में आरक्षण ड्रॉ निकाला गया। इस समय मनपा का चुनाव लड़ने के इच्छुक विविध पार्टी व संगठनोंं के कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मनपा की 98 सीटों के लिए आरक्षण निश्चित करते समय अनुसूचित जाति की जो 17 सीटें आरक्षित रखी गई थी। इन 17 वार्ड की चिटि्ठयां एक डिब्बे में डालकर मनपा के विद्यार्थियों से 9 चिटि्ठयां निकालकर अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण निश्चित किया गया।

शेष सीटें अनुसूचित जाति के पुरुषोंं के लिए आरक्षित रखी गईं। इसी तरह सर्वसाधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित 39 सीटों में से 30 सीटें राज्य चुनाव आयोग द्वारा सीधे आरक्षित की गईं। उनमें से 20 चिट्‌ठी निकालकर सर्वसाधारण महिला वर्ग का आरक्षण निश्चित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें आरक्षित की गईं। उसमेंं से प्रभाग क्रमांक वडाली के ब वार्ड में अनुसूचित जाति पुरुष और प्रभाग क्रमांक 10 जोग स्टेडियम के ब में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। शेष सभी सीटें सर्व सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए रखी गई है। 

पांच विद्यार्थियों ने निकाली ईश्वर चिट्‌ठी 
प्रभागों का आरक्षण निश्चित करने की प्रक्रिया मेंं महिलाओं के लिए आरक्षित प्रभागोंं की ईश्वर चिट्‌ठी निकालते समय पांच विद्यार्थियाेंं की मदद ली गई। इन विद्यार्थियों में शर्वरी नंदकुमार राऊत, जान्हवी धनगर, अायशा सिद्दीकी, शोएब खान वसीम खान और अंश योगेश प्रधान आदि का समावेश था। 

चुनाव प्रक्रिया में सेवानिवृत्त कर्मियों की ली मदद 
मनपा की प्रभाग रचना से लेकर प्रभागों के आरक्षण निश्चित करने की इस प्रक्रिया में मनपा के सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन तांबेकर और दुर्गादास मिसाल की मनपा प्रशासन ने मदद ली। अब अमरावती मनपा अस्तित्व में आने के बाद मनपा के अब तक हुए सभी चुनावोंं मेंं मदन तांबेकर और मिसाल की अहम भूमिका रही है। उनके इस अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी मदद ली गई।


 
 

Created On :   1 Jun 2022 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story