जिप उपचुनाव में खुलेआम बांटे रुपए

Openly distributed money in zip by-election
जिप उपचुनाव में खुलेआम बांटे रुपए
राजनीति जिप उपचुनाव में खुलेआम बांटे रुपए

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जिला परिषद के लिए उपचुनाव में भाजपा की पराजय नहीं मानते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बकौल बावनकुले- जिप उपचुनाव में खुलेआम रुपए बांटे गए। इसको लेकर मैंने पुलिस अधीक्षक को 10 मैसेज भेजे, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। मनपा चुनाव में ऐसा नहीं होने िदया जाएगा। रुपये बांटने की स्थिति में पुलिस कोई एक्शन नहीं लेगी, तो भाजपा के कार्यकर्ता कमांडर की भूमिका में चुनाव क्षेत्र में तैनात रहेंगे। सोमवार को पत्रकार वार्ता में बावनकुले बोल रहे थे।

डेढ़ करोड़ किए खर्च : जिप उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं, उससे यह नहीं कहा जा सकता है कि भाजपा पराजित हुई है। नामांकन को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से एक सीट पर अवश्य नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया है। एक जिप सर्कल में अंदाजन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए। 18 से 20 रेत माफिया तैयार किए गए हैं। उन माफियाओं के भरोसे ही कांग्रेस ने सत्ता पाई है। कामठी कृषि उपज बाजार समिति के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ। प्रत्येक मतदाता को 5 हजार रुपए देने का प्रयास किया गया।

 

 

 

Created On :   12 Oct 2021 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story