कड़ी धूप के कारण झड़ रहा संतरा , किसान परेशान

Orange is falling due to strong sunlight, farmers upset
कड़ी धूप के कारण झड़ रहा संतरा , किसान परेशान
अमरावती कड़ी धूप के कारण झड़ रहा संतरा , किसान परेशान

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिले के संतरा उत्पादक किसानों की समस्या दिन ब दिन बढ़ रही है। जिले के वरुड़, मोर्शी, चंादुर बाजार और धामणगांव रेलवे तहसील में संतरा फल बगीचे का क्षेत्र अधिक है। किंतु प्राकृतिक आपदा के कारण संतरा उत्पादक घटने लगा है।  आंबिया बहार शुरू होते ही बढ़ते तापमान की वजह से संतरा फल झड़ने लगे हैं। जिसकी वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। प्राकृतिक आपदा और मौसम में बदलाव के कारण संतरा फल जमीन पर गिर रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान संतरा उत्पादक किसानों का हो रहा है। ग्रीष्म सत्र की मुख्य फल फसल संतरा रहने से किसानों को इस बार काफी उम्मीदें थी। किंतु इस बार तापमान अधिकतम रहने से सबसे ज्यादा नुकसान संतरा बगीचों को पहंुच रहा है। आंबिया बहार के फल अब तक 3 से चार बार झड़ चुके हैं। किसानों द्वारा मांग की जाने के बाद कृषि विभाग द्वारा किसानों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। 10 तहसील में कृषि विभाग की ओर से कृषि शाला आयोजित कर किसानों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। संतरा बगीचों में जो कुछ फल बचे हैं, उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में लगभग 69 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में संतरा लागत की गई है। इसमें से 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अंबिया बहार का संतरा है। कृषि शाला के माध्यम से किसानों को आवश्यक उपाययोजना बतलाई जा रही है। 

 

Created On :   18 May 2022 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story