आर्गेेनिक मार्केट से जैविक कृषि उत्पाद को मिलेगा बल  

Organic agriculture products will get a boost from organic market
 आर्गेेनिक मार्केट से जैविक कृषि उत्पाद को मिलेगा बल  
पालकमंत्री ने कहा  आर्गेेनिक मार्केट से जैविक कृषि उत्पाद को मिलेगा बल  

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कृषि विभाग व डा. पंजाबराव देशमुख जैविक खेती मिशन की तरफ से संपूर्ण जैविक प्रमाणित सब्जी, फल और अनाज उत्पादनों का बाजार अथवा मॉम आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ जिले की पालकमंत्री एड. यशोमति ठाकुर के हाथों किया गया। जैविक उत्पादन के लिए स्वतंत्र बाजार व्यवस्था निर्माण करने के लिए शासन प्रयासरत है। मॉम आर्गेनिक मार्केट के कारण इसे बल मिलेगा ऐसा विश्वास पालकमंत्री ने व्यक्त किया। 

अमरावती शहर के चिलमछावनी परिसर मंे विद्यापीठ मार्ग पर विभागीय कृषि सहसंचालक कार्यालय के सामने जैविक उत्पाद का मार्केट बुधवार से शुरू हुआ है। उद्घाटन के बाद पालकमंत्री ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर किसान बंधुओं से संवाद कर उत्पादन की जानकारी ली। विभागीय कृषि सहसंचालक किसनराव मुले, तहसीलदार संतोष काकडे, प्रादेशिक समाज कल्याण उपायुक्त सुनील वारे, प्रकल्प संचालक संतोष आलसे, उपसंचालक आरिफ शाह, दीप्ति रोडगे आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

डा. पंजाबराव देशमुख जैविक खेती मिशन अमरावती, अकोला, बुलढाना, वाशिम, यवतमाल व वर्धा ऐसे 6 जिलों में कार्यरत है। 395 किसान गट के माध्यम से 36 जैविक खेती किसान उत्पादक कंपनी पंजीकृत हैं। ऐसे इन 6 जिलों में मॉम आर्गेनिक मार्केट शुरू किया जा रहा है। जिले के धामणगांव रेलवे, दर्यापुर, अचलपुर, चांदुर रेलवे, तिवसा, धारणी के क्लस्टर से 50 गुटों ने मिलकर पांच जैविक खेती मिशन किसान उत्पादक कंपनियां स्थापित की है। इसमें 1069 किसान सदस्य हंै। सेंद्रीय अनाज, सब्जी, फल आदि को किसानों के हक का बाजारपेठ मिलने से नियमित बिक्री की सुविधा हुई है। 

कृषि माल के विपणन के लिए मार्केट उपलब्ध रहना आवश्यक रहता है। कृषि विभाग व मिशन के माध्यम से यह बाजारपेठ उपलब्ध होने से मिशन में सहभागी किसान बंधुओं को बल मिलेगा ऐसा विश्वास पालकमंत्री ने व्यक्त किया। किसान बंधुओं के लिए यह उपक्रम महत्वपूर्ण साबित होनेवाला है। ग्राहकों की भीड़ रहे इसके लिए अन्य क्षेत्र से चावल, गुड आदि उत्पादन भी उपलब्ध रखने की सूचना प्रकल्प संचालक संतोष आलसे ने की। 

Created On :   28 Jan 2022 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story