नागपुर की अन्य स्कूलों को भी लौटाने होंगे अतिरिक्त फीस के रूप में लिए गए 8 करोड़ 94 लाख रुपए

Other schools in Nagpur will also have to return Rs 8 crore 94 lakhs taken as additional fees
नागपुर की अन्य स्कूलों को भी लौटाने होंगे अतिरिक्त फीस के रूप में लिए गए 8 करोड़ 94 लाख रुपए
नागपुर की अन्य स्कूलों को भी लौटाने होंगे अतिरिक्त फीस के रूप में लिए गए 8 करोड़ 94 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क वसूली करने वाले स्कूलों की अब खैर नहीं। स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के बाद शहर के और 3 नामचीन स्कूलों को 8,94,45,332 रुपए लौटाने के शिक्षा उपसंचालक ने आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त फीस वसूल करने वाले स्कूलों में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल (बेसा रोड), सेंट जेवियर्स स्कूल (हिवरी नगर), सेंट विसेंट पलोटी स्कूल (जाफर नगर) के नाम हैं। नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर स्कूलों की जांच की गई। जांच में इन स्कूलों में विद्यार्थियों से अतिरिक्त फीस वसूली की पुष्टि हुई है। नियमों को ताक पर रखकर वसूल की गई फीस लौटाने के शिक्षा उपसंचालक ने आदेश दिए। 

                   स्कूल                                     अतिरिक्त फीस
पोद्दारेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, बेसा रोड           4,77,49,727 रु.
सेंट जेवियर्स, हिवरी नगर                            1,15,44,315 रु.
सेंट विसेंट पलोटी स्कूल, जाफर नगर             3,01,51,290 रु.
कुल रकम                                                 8,94,45,332 रु.
 

Created On :   11 Feb 2021 10:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story