- Home
- /
- ऑक्सीजन पिटारा है खास, मरीजों को...
ऑक्सीजन पिटारा है खास, मरीजों को मिलती है शुद्ध श्वास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। पर्यावरण में ऑक्सीजन की कितनी महत्ता है, यह तो पिछले एक महीने में हर किसी ने देख-समझ लिया है। इसलिए पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य तल्लीनता से पर्यावरण का संरक्षण करना है। पर्यावरण कों संरक्षित करने के लिए हर कोई तरह-तरह से कार्य कर रहा है, ताकि ऑक्सीजन और हरियाली भरपूर मिले और दुनिया की सांसें चलती रहें। कुछ इसी तरह का प्रयास शहर की हजारी पहाड़ निवासी माधुरी मोदी कर रही हैं। उन्होंने ऑक्सीजन पिटारा तैयार किया है, ताकि इनडोर ऑक्सीजन भी भरपूर मिले। ऑक्सीजन पिटारा में सनसेविएरिया, एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट, पीस लीली, मनी प्लांट, ओरिका पाम अपने घर और गार्डन में लगाई हैं, जो 24 बाय 7 ऑक्सीजन देते हैं
इनडोर भी लगाएं ऑक्सीजन प्लांट्स
माधुरी ने कहा कि पेड़ न हों, तो जीवन असंभव है। पेड़ों द्वारा मिली ऑक्सीजन से ही यह दुनिया जिंदा है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी को देखा, तो ऑक्सीजन पिटारा बनाना शुरू किया, जिसे घर के अंदर रखा जा सकता है। उसमें आॅक्सीजन देने वाले प्लांट्स लगाए हैं। अगर किसी घर में कोई मरीज होम आइसोलेशन में है, तो उसके पास ऑक्सीजन पिटारा रख सकते हैं, ताकि उसे नेचुरल ऑक्सीजन मिल सके।
छत पर लगाए हैं पौधे
माधुरी ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 185 फ्लैट हैं। सोसाइटी के गार्डन में भी उन्होंने कई पौधे लगाए हैं। उनकी नियमित देखभाल भी करती है। मैंने अपने पेंट हाउस की छत पर 400 से अधिक पौधे लगाए हैं। सोसाइटी में पेड़ों से जो भी पत्तियां गिरती हैं, उससे लीफ कंपोस्ट बनाती हंू। लोगों से किचन वेस्ट लेकर उससे कंपोस्ट तैयार करती हैं। उनके टेरिस पर पौधे, फूल, फल और सब्जियों के पौधे हैं। इसके साथ ही कुछ औषधीय पौधे भी लगाए हैं। घर आने वाले हर मेहमान को कंपोस्ट और प्लांट गिफ्ट देती हैं।
मिलती है शुद्ध हवा
माधुरी ने बताया कि गार्डन में नीम, पीपल, स्नेक प्लांट हैं, जो ऑक्सीजन देते हैं। घर के अंदर भी कई प्लांट्स लगाए हैं, जिसमें मनी प्लांट, तुलसी और भी कई पौधे हैं। पूरे घर को हरियाली युक्त बनाया है। पौधों की देखरेख वह खुद करती हैं। पौधों के कारण शुद्ध हवा मिलती है और खुशबू से घर महकता रहता है।
Created On :   5 Jun 2021 2:52 PM IST