ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का मामला : पुलिसकर्मी सहित 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर

Oxygen cylinder theft case: 3 accused including policeman on police remand
ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का मामला : पुलिसकर्मी सहित 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर
ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का मामला : पुलिसकर्मी सहित 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  धंतोली के एक अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी राजू इखारे (49), धंतोली पुलिस क्वार्टर, ज्ञानेश्वर इटनकर (52), राजाबाक्षा व नंदू रामटेके (50), छोटी धंतोली निवासी को रविवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी ज्ञानेश्वर इटनकर एम्बुलेंस चालक है। राजू इखारे गणेशपेठ थाने में कार्यरत था। 

फुटेज ने पहुंचाया हवालात  
पुलिस के अनुसार शनिवार को धंतोली के अस्पताल से गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके पहले भी इस इलाके के दो अस्पतालों से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने की जानकारी सामने आई थी। अस्पताल के कर्मचारियों को फुटेज जांच में इखारे व ऑटो चालक नजर आए थे। अस्पताल के एक कर्मचारी ने फुटेज के साथ धंतोली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

4 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 4 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने दो दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है। पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में धंतोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप लांडगे ने कार्रवाई की। इस मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी राडार पर होने की जानकारी है।
 

Created On :   1 Jun 2021 3:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story