गड़चिरोली जिले के 115 केंद्रों पर होगी धान खरीदी 

Paddy will be procured at 115 centers in Gadchiroli district
गड़चिरोली जिले के 115 केंद्रों पर होगी धान खरीदी 
किसानों के चेहरे खिले गड़चिरोली जिले के 115 केंद्रों पर होगी धान खरीदी 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  महाराष्ट्र राज्य सहकारी आदिवासी विकास महामंडल नाशिक के गड़चिरोली स्थित प्रादेशिक और अहेरी स्थित उपप्रादेशिक कार्यालय अंतर्गत समूचे जिले में इस वर्ष 91 धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं। वहीं मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से 23 धान खरीदी केंद्रों से धान की खरीदी होगी।  जिले में कुल 115 खरीदी केंद्रों में से कुरखेड़ा और कोरची तहसील के अधिकांश खरीदी केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। वहीं अन्य केंद्र आगामी शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। दी गयी कालावधि में खरीदी केंद्र शुरू न करने वाले केंद्र संचालकों अथवा आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी संस्थाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश गड़चिरोली टीडीसी के प्रादेशिक अधिकारी गजानन कोटलावार ने दी है। 

बता दें कि, सरकारी निर्णयानुसार समर्थनमूल्य धान खरीदी केंद्रों में अपने धान की बिक्री करने के लिए किसानों की ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से शुरू है। यह प्रक्रिया आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेगी। अपने सात-बारा प्रमाणपत्र को आनलॉइन करने वाले किसान की सरकारी धान खरीदी केंद्र में धान की बिक्री कर पाएंगे। गड़चिरोली के जिलाधिकारी संजय मीना ने इस वर्ष आदिवासी विकास महामंडल के गड़चिरोली प्रादेशिक कार्यालय के तहत 53 और अहेरी के उपप्रादेशिक कार्यालय अंतर्गत 38 ऐसे कुल 91 धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी दी है। वहीं मार्केटिंग फेडरेशन की आेर से 23 धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाएंगे। आदिवासी विकास महामंडल ने गत 1 नवंबर से ही मंजूर सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अधिकांश केंद्रों में बारदाना उलपब्ध नहीं होने से खरीदी की प्रक्रिया अधर में लटकी पड़ी थी। 

उल्लेखनीय  है कि, दैनिक भास्कर ने इस समस्या से जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया था, जिसके बाद गड़चिरोली के प्रादेशिक अधिकारी कोटलावार ने युद्धस्तर पर खरीदी केंद्रों में बारदाना उपलब्ध कराने का नियोजन किया। वर्तमान में सभी केंद्रों में बारदाना उपलब्ध होने से अधिकांश केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं शेष केंद्रों में आगामी सोमवार से खरीदी की प्रक्रिया आरंभ होने का अनुमान है। 
 

Created On :   20 Nov 2022 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story