नहीं रहे पद्मश्री डॉ के.के अग्रवाल, कोरोना से हुआ निधन, देश में अब तक 269 डॉक्टरों की गई जान

Padma Shri awarded and former IMA president Dr. KK Aggarwal dies of coronavirus
नहीं रहे पद्मश्री डॉ के.के अग्रवाल, कोरोना से हुआ निधन, देश में अब तक 269 डॉक्टरों की गई जान
नहीं रहे पद्मश्री डॉ के.के अग्रवाल, कोरोना से हुआ निधन, देश में अब तक 269 डॉक्टरों की गई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा मसीहा बनकर लोगों की मदद करने वाले दिल के डॉक्टर डॉक्टर के.के अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। आखिरी वक्त तक नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर डॉ. अग्रवाल ने मरीजों का इलाज किया। बिना अपनी जान की परवाह किए। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जरिये जुनून की हद तक लोगों की मदद में जुटे डॉ केके अग्रवाल के जाने से उनके चाहने वाले लाखों की आंखें नम हैं। वे कोरोनावायरस से संक्रमित थे। उन्होंने सोमवार रात 11.30 दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ. अग्रवाल देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ थे और उन्हें 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

 

कोरोना संक्रमण के बीच भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टर्स ने भी इस कहर में खुद को झोंक दिया है। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में अब तक 269 डॉक्टरों की मृत्यु हो चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार कुल 269 डॉक्टरों ने अपनी जान कोरोना क दूसरी लहर में गवाई है। इन सभी डॉक्टरों में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले युवा डॉक्टर हैं। जिनकी उम्र 30 से 55 साल तक के बीच की थी।

आईएमए के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक डॉक्टरों की जान बिहार में गई है। बिहार में अब तक कुल 78 डॉक्टरों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में कुल 37 डॉक्टर तो दिल्ली में 28 डॉक्टरों की जान गई है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी 22 डॉक्टर, तेलंगाना में 19 डॉक्टर, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 14 डॉक्टरों की जान कोरोना संक्रमण के कारण गई है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 63 हजार से अधिक नए मामले आए, जबकि 4 लाख 22 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी भी बरकरार है, पिछले 24 घंटे में 4329 लोगों की मौत हुई है।

Created On :   18 May 2021 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story