रंगरोगन करते समय झूले से गिरे पेंटर की मौत

Painter died while swinging while shooting
रंगरोगन करते समय झूले से गिरे पेंटर की मौत
रंगरोगन करते समय झूले से गिरे पेंटर की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर की रंगरोगन करते समय झूले से गिरे एक पेंटर की मौत हो गई। मृतक का नाम मंगेश वाणी, शक्तिमाता नगर नागपुर निवासी है। घटना 17 मार्च को हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगेश वाणी नंदनवन क्षेत्र में प्लाॅट नं. 3(बी), गाड़गेबाबा नगर निवासी विश्वेश्वर भाकरे के घर की पेंटिंग कर रहा था। इस दौरान उसका अचानक झूले का संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उमरेड थाने से 12 किलोमीटर दूर चारगांव मुंगलाई उमरेड निवासी आशीष सुरेश नारनवरे (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष पेट की बीमारी से परेशान था। उमरेड पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। आशीष घर के लोगों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया और कुर्सी पर चढ़कर बल्ली में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा दी। उसके पिता को कमरे के अंदर से कुछ गिरने की आवाज आने पर वह जाकर देखे, तो उनके होश उड़ गए। आशीष फांसी पर लटका था। उसे नीचे उतारा गया, तो वह जीवित था, लेकिन ग्रामीण अस्पताल उमरेड ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। 

 

 


 

Created On :   19 March 2021 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story