- Home
- /
- सचिव को पंचायत कर्मियों ने दी...
सचिव को पंचायत कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

By - Bhaskar Hindi |24 Nov 2022 1:00 PM IST
पन्ना सचिव को पंचायत कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के पवई विधानसभा की रैपुरा तहसील की कई पंचायतों में कई वर्षों से पंचायत सचिव पद पर सेवा देने वाले सचिव पंडित रामअवतार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर गांधीधाम में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें शाहनगर सचिव संघ के अध्यक्ष कुलभूषण चतुर्वेदी एवं जनपद पंचायत शाहनगर की समस्त पंचायतों के सचिव, सहायक सचिव व शिक्षा विभाग के शिक्षकों, ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा पंडित रामअवतार मिश्रा को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी और उनके द्वारा पंचायत में किए गए सराहनीय कार्यों को सराहा गया।
Created On :   24 Nov 2022 6:30 PM IST
Next Story