- Home
- /
- खेत में मिला पैंगाेलिन, बंदूक व...
खेत में मिला पैंगाेलिन, बंदूक व गोलियां भी बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वन विभाग नागपुर प्रादेशिक की ओर से कोंढाली के पास एक खेत में पैंगोलिन की तस्करी करने वाले गिरोह मौजूद होने के बारे में सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई। शिकारी तो हाथ नहीं लगे, लेकिन खेत से एक पेंगालिन व बंदूक, गोलियां, छर्रे आदि हथियार हाथ लगे हैं। खबर लिखे जाने तक वन विभाग के कर्मचारी शिकारी की तलाश में थे। सूत्रों के अनुसार कोंढाली में हाइवे पर एक खेत में कुछ लोगों द्वारा पेंगाेलिन का शिकार करने की जानकारी प्रादेशिक विभाग को मिली थी। जिसके बाद टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में यहां शिकारी तो हाथ नहीं लगे, लेकिन यहां एक बड़ा जिंदा पैंगालिन मिला। परिसर में बंदूक, गोलियां व वन्यजीवों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे के छर्रे बरामद हुए। टीम शिकारी को ढूंढ रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी शिकारी हाथ नहीं लगा था।
बड़ा गिरोह हाथ लगने का अनुमान : सूत्र की माने तो पैंगालिन की तस्करी वर्षों हो रही है। तस्करों द्वारा इसके बदले मोटी रकम ली जाती है। इससे पहले हुई कार्रवाई में केवल पैंगोलिन के अवयव आदि ही हाथ लगे थे, लेकिन इस बार हथियारों के साथ जिंदा पेंगालिन का मिलना एक बड़ा गिरोह अवैध शिकार में लिप्त होने के संकेत दे रहा है।
अभी शिकारी हाथ नहीं लगे हैं
वन विभाग ने एक जिंदा पैंगालिन के साथ बंदूक व गोलियां जब्त की हैं। कोंढाली परिसर में कार्रवाई हुई है। अभी शिकारी हाथ नहीं लगे हैं। शिकारियों को खोजा जा रहा है।
-डॉ. भारतसिंह हाडा, उपवनसंरक्षक ( प्रादेशिक), वन विभाग नागपुर

Created On :   2 Aug 2022 7:44 PM IST