- Home
- /
- महिला एवं बाल विकास विभाग की...
महिला एवं बाल विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ में पन्ना जिला तृतीय स्थान पर

By - Bhaskar Hindi |19 Nov 2022 10:51 AM IST
पन्ना महिला एवं बाल विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ में पन्ना जिला तृतीय स्थान पर
डिजिटल डेस्क पन्ना। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रदर्शित महिला एवं बाल विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं की माह अगस्त 2022 की जिलेवार जारी कम्पोजिट रैंकिंग में पन्ना जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह ने कलेक्टर संजय कुमार मिश्र को पत्र प्रेषित कर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा कलेक्टर पन्ना द्वारा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग के राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं के निगरानी के लिए सीएम डैशबोर्ड पोर्टल संचालित किया जा रहा है।
Created On :   19 Nov 2022 4:21 PM IST
Next Story