- Home
- /
- पन्ना-कटनी मार्ग में लगा रहा दो...
पन्ना-कटनी मार्ग में लगा रहा दो घण्टे तक जाम

By - Bhaskar Hindi |8 Dec 2022 11:01 AM IST
पन्ना पन्ना-कटनी मार्ग में लगा रहा दो घण्टे तक जाम
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना-कटनी राजमार्ग पर आज शाम ०4:30 बजे लोहा सरिया से भरा एक 18 चक्का ट्रक नाली में फंस गया। जिसकी वजह से दोनों तरफ से आवागमन अवरुद्ध हो गया। घटना की जानकारी पन्ना पुलिस को प्राप्त हुई, जानकारी प्राप्त होते ही पन्ना कोतवाली नगर निरीक्षक अरुण सोनी एवं यातायात थाना प्रभारी अमरदास कनारे द्वारा मौके पर क्रेन मशीन भेजी गयी। मगर जो क्रेन मशीन पहुंची उसके द्वारा ०2 घंटे की कडी मशक्कत के बाद भी फंसे हुए ट्रक को ओवरलोड के कारण निकाला नहीं जा सका। जिसकी वजह से दूसरी क्रेन मशीन की तलाश की गई। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हट सका था।
Created On :   8 Dec 2022 4:30 PM IST
Next Story