- Home
- /
- पारसनाथ तिवारी राकांपा के राष्ट्रीय...
पारसनाथ तिवारी राकांपा के राष्ट्रीय समन्वयक बने

By - Bhaskar Hindi |28 Aug 2021 12:29 PM IST
नियुक्ति पारसनाथ तिवारी राकांपा के राष्ट्रीय समन्वयक बने
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव पारस नाथ तिवारी को राकांपा को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा ने उनकी नियुक्ति की है। मूलरुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्री तिवारी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिवारी ने अपनी नियुक्ति के लिए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार साहब,राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल और के के शर्मा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पूर्वी उत्तर प्रदेश में राकांपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Created On :   28 Aug 2021 5:58 PM IST
Next Story