गड़चिरोली के पर्लकोटा नदी में बाढ़ से 100 गांवों का संपर्क टूटा, भामरागड़-आलापल्ली मुख्य मार्ग पर बंद

parlkota river overflow, flood in 100 villages of gadchiroli maharashtra
गड़चिरोली के पर्लकोटा नदी में बाढ़ से 100 गांवों का संपर्क टूटा, भामरागड़-आलापल्ली मुख्य मार्ग पर बंद
गड़चिरोली के पर्लकोटा नदी में बाढ़ से 100 गांवों का संपर्क टूटा, भामरागड़-आलापल्ली मुख्य मार्ग पर बंद

डिजिटल डेस्क, भामरागड़(गड़चिरोली)। पिछले दो दिनों से निरंतर रूप से जारी मूसलाधार बारिश के चलते भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहनेवाली पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। जिसके कारण भामरागड़ समेत तहसील के 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं भामरागड़-आलापल्ली मुख्य मार्ग बंद होने से इस क्षेत्र की यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गयी है। यहां बता दे कि, इससे पहले भी 16 जुलाई को निरंतर बारिश के चलते भामरागड़ तहसील का संपर्क टूट गया था।

गौरतलब है कि, भामरागड़ के पर्लकोटा नदी के पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण प्रति वर्ष बरसात के दिनों में भामरागड़ समेत तहसील के करीब 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता है। भामरागड़ के नागरिकों द्वारा अनेक बार सरकार और प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराकर उक्त पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई थी। मात्र सरकार और प्रशासन की उदासीनता के चलते अब तक पुलिया की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गयी। जिसके कारण प्रति वर्ष  भामरागड़वासियों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पिछले माह में यहि स्थिति देखने मिली थी।

निरंतर बारिश के चलते 16 जुलाई को पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण हुई थी। इतना ही नहीं बाढ़ के पानी भामरागड़ के दुकान और घरों में घर घुस गया था। जिसके कारण कुछ लोगों को स्थानांतरण होना पड़ा था। अब पिछले दो दिनों से जारी मुसलाधार बारिश के चलते पर्लकोटा पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होकर पुलिया के ऊपर से करीब 2  फीट पानी बह रहा है। यदि बारिश निरंतर रूप से जारी रही तो, बाढ़ का पानी भामरागड़ में घुसने की संभावना जताई जा रही है। पर्लकोटा पर आए बाढ़ के कारण भामरागड़ समेत तहसील के 100 गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं भामरागड़-आलापल्ली यह मुख्य मार्ग पर भी बंद हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग की यातायात पुरी तरह बंद होकर इस क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो गया है। 

 

Created On :   12 Aug 2018 1:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story