यात्रियों से भरी बस बबूल के पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में फंस गया था चालक, 21 घायल

Passenger bus accident in jabalpur district, 21 people injured
यात्रियों से भरी बस बबूल के पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में फंस गया था चालक, 21 घायल
यात्रियों से भरी बस बबूल के पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग में फंस गया था चालक, 21 घायल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत गुरुवार दोपहर 2 बजे पिपरिया से जबलपुर आ रही यात्रियों से भरी बस बबूल के पेड़ से टकरा गई। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद चालक को जेसीबी मशीन की मदद से बस से निकाला गया। बस में सवार 21 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र बागरी ने बताया कि गुरुवार दोपहर बस क्रमांक-एमपी-20-पीए-0576 पिपरिया से लगभग 50 यात्रियों को लेकर जबलपुर जा रही थी। बस को चालक शेख सलीम तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे ही बस बेलखेड़ा के करहैया गांव के पास पहुंची चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से उतरकर बबूल के पेड़ से जा टकराई। पेड़ से बस टकराते ही चालक शेख सलीम स्टेयरिंग के बीच फंस गया। उसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। यात्रियों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेन्स और डायल-100 से शहपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ये हुए घायल -
 घायलों में संतोष रजक कुदवारी, शेख मोहम्मद पिपरिया, शेख शहीद पिपरिया, लक्षमण लोधी कुसली, सलीम सूपाताल, रानी मगरमुहां, बेड़ीलाल प्रजापति भैरवघाट, आरती बर्मन सुनाचर, छोटेलाल बर्मन धनगवां, दुलीचंद विश्वकर्मा पिपरिया कलां, हल्लो बाई मालकछार, अर्चना भैरवघाट, भारती रजक सहसन, देवेन्द्र िसंह कुसली, संतोष चक्रवर्ती सुंदरादेही, मनीष लडिया कुंवरपुर, राजीव बोहरे बाई का बगीचा, कल्लो बाई चौधरी गडर पिपरिया, गुड्डा बर्मन भेड़ाघाट, शकुन रजक कुदवारी शामिल हैं।
जेसीबी मशीन से चालक को बाहर निकाला-
 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ से टकराने के बाद बस चालक शेख सलीम स्टेयरिंग में फंस गया। ग्रामीणों ने चालक को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। लगभग डेढ़ घंटे बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ में फंसी बस को खींचा गया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला गया। चालक के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए हैं।
ओवरलोड थी बस- बस राजकुमार सिंह ठाकुर राइट टाउन के नाम पर पंजीकृत है। 32 सीटर बस का परमिट पिपरिया से जबलपुर के बीच का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस 32 सीटर है। बस में 50 से अधिक लोग ठूंस-ठूंसकर कर भरे गए थे। ओवरलोड होने की वजह से बस का नियंत्रण बगड़ गया और बस पेड़ से जा टकराई।

 

Created On :   16 Feb 2018 2:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story