- Home
- /
- अहमदनगर से अमरावती आ रहे यात्री की...
अहमदनगर से अमरावती आ रहे यात्री की सफर में दिल का दौरा पड़ने से मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती| निजी ट्रैवल्स में सफर कर रहे एक 55 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह शहर के एमआईडीसी परिसर में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक यात्री का नाम जिले के वरूड़ तहसील के तिवसा घाट निवासी गणपत रामजी ढेपे है। बताया जाता है कि यात्री अहमदनगर गया था। वहां से अपने गांव हरिओम ट्रैवल्स क्रमांक एमएच 27-बीएफ 8777 से लौट रहा था। सोमवार को सुबह ट्रैवल्स से राजापेठ थाना क्षेत्र के एमआईडीसी परिसर में रुकी थी तब यात्री बस से नीचे उतरे। गणपत का साथी भी नीचे उतरा। उसने सीट पर लेठे गणपत को भी नीचे उतरने कहा। लेकिन शरीर में कोई हलचल न होती देख उसने अन्य यात्रियों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही राजापेठ पुलिस का दल भी घटनास्थल पर आ पहुंचा। बेहोशी की हालत में रहे गणपत को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है।
Created On :   23 Nov 2021 7:47 AM GMT