- Home
- /
- नागपुर में खुद अस्पताल पहुंचकर जांच...
नागपुर में खुद अस्पताल पहुंचकर जांच करवा रहे मरीज

By - Bhaskar Hindi |24 Jun 2020 5:41 AM IST
नागपुर में खुद अस्पताल पहुंचकर जांच करवा रहे मरीज
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के विभिन्न इलाके में कोरोना के मरीजों के मिलने और संक्रमण का खतरा बढ़ने के कारण लोग स्वयं अस्पताल जाकर अपनी जांच करा रहे हैं। मंगलवार को मेयो में 14 मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 9 मरीजों ने कोरोना जैसे लक्षणों के कारण स्वयं मेयो की ओपीडी में अपनी जांच कराई। शेष 5 मरीज संस्थागत क्वारेंटाइन थे। शहर में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1326 हो गई है। पॉजिटिव आए मरीजों में 3 परसोडी, 2 नंदनवन, 1 नालसाहब चौक (हंसापुरी), 1 ओल्ड भंडारा रोड स्थित शास्त्रीनगर, 1 उमरेड, 1 भोईपुरा का है। शेष 5 मरीज पांवपावली सेंटर में क्वारेंटाइन थे।
Created On :   24 Jun 2020 11:10 AM IST
Next Story