देशमुख की गिरफ्तारी पर बोले पटोले-भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग

Patole said on the arrest of Deshmukh - BJP is misusing power
देशमुख की गिरफ्तारी पर बोले पटोले-भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग
राजनीति देशमुख की गिरफ्तारी पर बोले पटोले-भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पटोले ने कहा है कि देशमुख पर आरोप लगाने वाले पुलिस अधिकारी परमबीरसिंह लापता है, ऐसे में ईडी ने देशमुख को क्यों गिरफ्तार किया।

पटोले ने कहा है कि भाजपा जानबूझकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में पटोले ने कहा कि भाजपा को भ्रम है कि वह नेताओं को िगरफ्तार करके राज्य सरकार को गिरा सकती है। लेकिन वह कितना भी प्रयास कर ले महाविकास आघाड़ी सरकार कायम रहेगी। केंद्र में भाजपा के नेता असफल हैं। उनकी असफलता की अनदेखी करने का प्रयास किया जा रहा है। महाविकास आघाड़ी सरकार को बदनाम किया जा रहा है। महाविकास आघाड़ी के नेताओं को परेशान करने के प्रयासों तहत ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आयकर जांच कराई जा रही है। परमबीर को खोजबीन नहीं की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के रहते हुए परमबीर के लापता होने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठता है।

 

Created On :   3 Nov 2021 4:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story