देश में पहली बार हुआ पेंग्विन का जन्म, मुंबई के चिड़ियाघर में अंडे से आया बाहर

Penguin took birth first time in India, Born from egg in Mumbais zoo
देश में पहली बार हुआ पेंग्विन का जन्म, मुंबई के चिड़ियाघर में अंडे से आया बाहर
देश में पहली बार हुआ पेंग्विन का जन्म, मुंबई के चिड़ियाघर में अंडे से आया बाहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भायखला स्थित वीर जीजामाता उद्यान व प्राणी संग्रहालय यानी रानीबाग में एक नया मेहमान आया है। मिस्टर मॉल्ट और मादा पक्षी फ्लिपर के जोड़ी के अंडे से इस पैग्विन का जन्म हुआ है। देश में पहली बार किसी पेंग्विन का जन्म हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक पेंग्विन नर है या मादा इसका पता बाद में डीएनए टेस्ट के जरिए लगाया जाएगा। फिलहाल बच्चा सक्रिय है और उसकी मां उसे खिलाने की कोशिश कर रही है।

इसी साल पांच जुलाई को फ्लिपर ने अंडा दिया था। 40 दिन के इंतजार के बाद 15 अगस्त को रात आठ बजकर दो मिनट पर अंडे से बच्चा बाहर आया। इसके बाद अंडे से बच्चे के जन्म को लेकर रानीबाग के कर्मचारी तो उत्साहित थे ही डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे इस नजर बनाए हुए थी। रानी बाग उद्यान के निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी के मुताबिक पेंग्विन का बच्चा सकुशल है। बता दें कि 26 जुलाई 2016 को विदेश से आठ हंबोल्ट पेंग्विन रानी बाग में लाए गए थे।

18 अक्टूबर 2016 को इनमें से एक की मृत्यु हो गई थी। रानीबाग में पेंग्विन लाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा सेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी पेंग्विन के जन्म से जुड़ी खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए यहां तैनात कर्मचारियो को बधाई दी।  

Created On :   16 Aug 2018 8:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story