- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- people affected after heavy rainfall and windy air in Nagpur
दैनिक भास्कर हिंदी: तेज हवा के साथ हुई बारिश , नागपुर समेत विदर्भ का तापमान गिरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार शाम नागपुर शहर और जिले में हुई तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी व तेज हवा में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। कई मकानों की छतें उड़ गई। वर्धा रोड राहटे कॉलोनी में धराशायी हुए पेड़ के नीचे दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
धूल-मिट्टी उड़ने से राह से गुजरना मुश्किल
शनिवार शाम को अचानक चली तेज हवा से सड़क से धूल, मिट्टी उड़ने लगी। आंधी के साथ उड़ रही धूल-मिट्टी से आवाजाही प्रभावित होने लगी। वाहन चालकों व राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया। तेज हवा के कारण वाहन आगे बढ़ने के साथ ही लोग लहरा रहे थे। कुछ समय तक चली तेज हवा व आंधी के बाद हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से एक के बाद एक शहर में दर्जनों पेड़ जमींदोज हो गए। मनपा के नेहरू नगर जोन में पेड़ गिरा, हालांकि अवकाश होने से कोई अनहोनी नहीं हुई। वर्धा रोड राहटे कॉलोनी में धराशायी हुए पेड़ के नीचे रोहित गावंडे नामक युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आटोवालों ने उसे निकाला और अस्पताल में भर्ती किया। तुरंत मदद मिलने से उसकी जान बच गई। मिनीमातानगर, उमरेड रोड, शांतिनगर घाट व वाठोडा में कई जगह पेड़ धराशायी हो गए।





कई जगह उड़ी टीन की छतें
हवा इतनी ज्यादा तेज थी कि मकान से छत उड़ गई। योगेश्वरनगर दिघोरी में मनोज पडोले के मकान की टीन की छत उड़ गई। परिवार के सभी सदस्यों के नीचे तल मंजिल पर होने से अनहोनी टल गई। अंबानगर दिघोरी में उत्तम चांदेकर के दो मंजिला इमारत की छत उड़ गई। जो टीने दीवारों में रही, वह टेड़ी मेढ़ी हो गई। पहले मंजिल पर कोई नहीं रहता, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। टीन उड़ने के साथ ही कमरे में दीवार के टुकटे भी गिरे पड़े थे। इसी परिसर में सुरक्षा दीवार के तौर पर लगाई गई टीने भी तेज हवा में उड़ गई। पेड़ गिरने व टीन के शेड व छतें उड़ने का सिलसिला शहर में जगह-जगह दिखाई दिया।
तापमान में गिरावट दर्ज
इधर तेज हवा, आंधी व बारिश के बाद तापमान में जबरदस्त कमी आ गई है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को जहां नागपुर का अधिकतम तापमान 46.7 था, वहीं शनिवार को तापमान गिरकर 43.2 डिग्री हो गया। नागपुर समेत पूरे विदर्भ के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तेज हवा व आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा वृध्दि होने की संभावना नहीं है। बारिश होने के बाद शहरवासी गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे। काफी दिनों के बाद शहरवासियों को शनिवार रात को ठंडी हवा का एहसास हुआ।
देर शाम तक जुटी रही मनपा की टीम
दमकल विभाग के अनुसार तेज हवा व आंधी के कारण कई जगह पेड़ धराशायी हुए हैं। दमकल की टीमें घटनास्थल जाकर बचाव व राहत कार्य में लगी हैं। पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि पेड़ गिरने से यातायात जरूर प्रभावित हुआ है। उद्यान विभाग की टीम पेड़ हटाने व रास्ते पर पड़े पेड़ों को काटने में लगी है। कई जगह पेड़ काटने के बाद ही रास्ता क्लियर हो सका। दमकल व उद्यान विभाग की टीम रात तक राहत कार्य में लगी रही।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: तेज हवा से घरों की छतें उड़ीं और गिरे बिजली के खंभे, एक ही दिन में दो मौसम
दैनिक भास्कर हिंदी: शरद पवार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फडणवीस बोले- हवा का रुख भांप छोड़ा मैदान
दैनिक भास्कर हिंदी: बैंगलुरु AIR SHOW: हवा में टकराकर क्रैश हो गए 2 एयक्राफ्ट, एक पायलट की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: पैराग्लाइडिंग कर रहा था कोरियन नागरिक, हवा के रुख बदलने से गई जान, पेड़ पर लटका मिला शव
दैनिक भास्कर हिंदी: हवा का रुख बदलते ही मिली ठंड से राहत