नागपुर में दिल्ली से आने वालों की धरपकड़

People coming from Delhi in Nagpur
नागपुर में दिल्ली से आने वालों की धरपकड़
नागपुर में दिल्ली से आने वालों की धरपकड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दिल्ली से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की इन दिनों धरपकड़ चल रही है। उनको वहां से उठाकर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है इतना ही नहीं यदि इसमें से किसी भी व्यक्ति को यदि सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश है तो उसकी कोरोना की जांच की जा रही है। वहीं जरुरत के हिसाब से लोगों को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) या शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) रैफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नागपुर को दिल्ली से 207 लोगों की सूची मिली है। इस सूची के नंबर आगे बढ़ भी सकते है। यह सूची पिछले दिनों दिल्ली में मौजूद लोगों के आधार पर बनाई गई है। विशेष बात यह है कि सूची के आधार के बाद जब लोग उक्त व्यक्ति को पकड़ने पहुंचते है तो बताया जाता है कि उसके साथ और चार लोग थे। ऐसा इसलिए भी हो रहा है कि क्योंकि टिकटों के आधार पर भी लोगों का रिकार्ड खंगाला गया है क्योंकि एक ही टिकट के पीएनआर पर रेल और विमान में यात्रा करने वाले रहते है।

शहर के 125 लोग होने का अनुमान
नागपुर जिले में जो 207 लोगों की सूची सौंपी गई है उसमें नागपुर शहर के करीब 100 से 125 लोग होने की संभावना बताई जा रही है। सूची के आधार पर देर रात पुलिस की मदद से ऐसे लोगों को उनके नंबर, पते आदि के आधार पर उठाया जा रहा है। बुधवार-गुरुवार की रात के बाद गुरुवार-शुक्रवार को भी लोगों को घर से उठाकर क्वारंटाइन किया जाएगा।

यह है शहर की स्थिति
गुरुवार को दिन में नंदनवन से एक व्यक्ति को उठाया गया। वहीं, खापरखेड़ा से भी 6 लोगों को उठाने की बात सामने आई है। इसके अलावा भी बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को शहर के विभिन्न एरिया से उठाए गए लोगों को वनामति में क्वारंटाइन किया गया। वहीं, 20 लोगों को विधायक निवास (एमएलए हॉस्टल) में क्वारंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त रविभवन में भी क्वारंटाइन की व्यवस्था करने की बात सामने आ रही है। वहां, फिलहाल कुछ लोगों को शिफ्ट करने की चर्चा है।

Created On :   2 April 2020 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story