- Home
- /
- धूप-छांव के खेल में बढ़ी उमस परेशान...
धूप-छांव के खेल में बढ़ी उमस परेशान हो रहे लोग

By - Bhaskar Hindi |15 Jun 2021 8:48 AM IST
धूप-छांव के खेल में बढ़ी उमस परेशान हो रहे लोग
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में धूप-छांव के खेल के बीच उमस ने हलाकान कर रखा है। बारिश के बाद कुछ समय तक मौसम में ठंडक जरूर रहती है फिर दिन भर उमस व गर्मी परेशान करने लगती है। सोमवार की शाम को हल्की बारिश होने के बाद उमस से राहत मिली। दाे दिन से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश के कारण उसम व गर्मी का एहसास हो रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 15 जून को जिले में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिन में उमस महसूस होगी। गर्मी का भी एहसास होगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। रात को जरूर राहत भरी हवा चलेगी। मंगलवार को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।
Created On :   15 Jun 2021 2:18 PM IST
Next Story