दो मासूम बालिकाओं से दुराचार करने वाले की लोगों ने की धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

People molested by two innocent girls beaten up, accused arrested
दो मासूम बालिकाओं से दुराचार करने वाले की लोगों ने की धुनाई, आरोपी गिरफ्तार
दो मासूम बालिकाओं से दुराचार करने वाले की लोगों ने की धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो मासूम बालिकाओं से गलत कृत्य करने वाले नराधम की बस्ती की गुस्साई भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। नराधम ने पहले सहेली को बंधक बनाया। उसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना शनिवार को दिनदहाड़े कलमना थानांतर्गत हुई। घटना से कुछ समय के लिए तनाव बना रहा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

खेलने के बहाने शेड में ले गया
आरोपी डोलचंद चव्हाण (55) है। घटना वाले दिन दोपहर 2 बजे पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका और उसकी हमउम्र सहेली को खेलने के बहाने डोलचंद उन्हें घर के बाजू में बने शेड में ले गया। 

सहेली के हाथ-पैर बांध कर मुंह पर पट्टी बांध दी
शेड में जाने के बाद पीड़ित बालिका की सहेली के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा मंुह पर पट्टी बांध दी। पश्चात उसने बालिका से दुष्कर्म िकया।

पुलिस किसी तरह भीड़ से मुक्त कराकर ले गई
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों के चंगुल से किसी तरह डोलचंद मुक्त किया और थाने ले गई। प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डोलचंद  मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी, बेटा-बहू है। जांच जारी है।

शोर सुनकर मां पहुंची
बालिका का शोर सुनकर उसकी मां वहां पर पहुंची। शर्मसार करने वाला दृश्य देख उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई। उसने चप्पलों से डोलचंद को पीटना शुरू किया। शोर-शराबा सुनकर बस्ती के लोग जमा हो गए और उन्होंने भी डोलचंद को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।

सहेली के घर गई छात्रा संदिग्ध स्थिति में गायब
पढ़ाई के लिए सहेली के घर गई छात्रा संदिग्ध स्थिति में गायब हो गई। उसे अगवा करने की आशंका है। शुक्रवार को पारड़ी थाने में सर्वोच्च अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत प्रकरण दर्ज िकया गया।गायब हुई छात्रा 16 वर्षीय है। वह पारडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 7 मई को सुबह 11.30 बजे वह घर से यह कहकर निकली थी कि, सहेली के घर पढ़ाई करने जा रही है, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आखिरकार मामले की शिकायत की गई। परिजनों ने उसे अगवा करने की आशंका जाहिर की है।

पत्नी से मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार
एमआईडीसी इलाके में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विनोद सिरसाट है। पुलिस के अनुसार रमाबाई आंबेडकर नगर, जयताला  निवासी मीना विनोद सिरसाट  (47) ने 9 मई को एमआईडीसी थाने में पति विनोद सिरसाट  (49) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मीना ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन विनोद शराब पीकर घर आया। भोजन देने पर वह गालियां देने लगा। यह तमाशा देखकर मकान की छत पर गई, पीछे से आकर  विनोद डंडे से मारपीट की। जख्मी मीना ने पति विनोद के खिलाफ एमआईडीसी थाने में शिकायत की। 
  

 


 

Created On :   10 May 2021 1:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story