- Home
- /
- जलसंकट से परेशान लोगों ने किया मटका...
जलसंकट से परेशान लोगों ने किया मटका आंदोलन, नारेबाजी

डिजिटल डेस्क,अमरावती। कम दबाव और रात दस बजे के बाद की जाने वाले जलापूर्ति के विरोध में युवा स्वाभिमानी पार्टी की ओर से जल जीवन प्राधिकरण कार्यालय में मटका आंदोलन कर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व पार्षद सुमति ढोके ने किया।
सुमति ढोके ने अधिकारियों को बताया कि दो साल से माया नगर, आदर्श नगर, शिवशक्ति नगर, कृषिदेव कॉलोनी, मत्यगंधा कॉलोनी, पवन नगर, महावीर नगर जैसे इलाकों में रात दस बजे के बाद बहुत कम दबाव में जलापूर्ति की जाती है। इससे नागरिकों को इस्तेमाल लायक भी पानी नहीं मिल पाता है। कई बार पीने के लिए भी पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है।
लगातार पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने प्राधिकरण के विरोध में आंदोलन करने की तैयारी की और करीब ढाई सौ महिला पुरुषों ने कार्यालय में मटका आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से लिखित में आश्वासन मांगा। सुमति ढोक ने बताया कि आंदोलन के बाद शाम को इसका असर दिखाई दिया और जलापूर्ति शाम के वक्त ही होने लगी। आंदोलन के दौरान संगीता कालबांडे, प्रतिभा तिड़के चांदूरकर, दिनेध सोनवल, अशोक कारमोरे, दिनेश टेकाम, मीना ठवकर, मीना बोबडे, सविता मते, शुभम कराले, स्वप्निल ढोके समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
Created On :   5 April 2022 2:24 PM IST