- Home
- /
- जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने...
जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंंत्री के नाम सोैपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जनपद पंचायत जनप्रतिनिधि संघ द्वारा जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य को विभिन्न अधिकारियों को दिए जाने मानदेय राशि दिए जाने, विकास कार्याे के लिए बजट उलब्ध कराने तथा अन्य मांगों को लेकर आज जिला पंचायत से रैली निकाली गई तथा कलेक्टर पहँुचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद अध्यक्ष का मानदेय ६५०० से २५ हजार रूपए, उपाध्यक्ष का ४५०० से २० हजार रूपए, जनपद सदस्य का १५०० से १० हजार रूपए किए जाने की मांग की गई है साथ ही साथ १५वें वित्तीय योजना अंतर्गत अध्यक्ष को विकास कार्य के लिए २५ लाख रूपए, उपाध्यक्ष को २० लाख, सदस्य को १० लाख रूपए की वार्षिक राशि आवंटित करने तथा स्वेच्छिक रूप से कार्य स्वीकृति का अधिकार देने की मांग की गई।
जनपद उपाध्यक्षों और सदस्यों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए वाहन सुविधा, जनपद मुख्यालय से १० किलोमीटर से अधिक दूरी पर निवासरत जनपद सदस्य को रात्रि होने पर ठहरने की व्यवस्था तथा वाहन से घर तक भेजने की सुविधा दिए जाने की मांग की गई है। वाहन के लिए उपाध्यक्ष को २५ हजार रूपए तथा सदस्य को १० हजार रूपए की मासिक रूप से प्रवाधान किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा जनपद सदस्य के लिए ग्राम पंचायतों में बैठने की व्यवस्था, पंचायत की कार्य योजना में संबंधित जनपद सदस्य की सहमति एवं अनुमोदन का अधिकार दिए जाने १० लाख रूपए से भी अधिक निर्माण कार्य के लिए सत्यापन का कार्य जनपद सदस्यों को दिए जाने, पंचायत के निर्माण कार्याे की उपयोगिता ओैर पूर्णता का सत्यापन किए जाने की मांग की गई है। जनपद निर्वाचन क्षेत्र में सम्मलित सभी ग्रामों की ग्राम सभाओं का सदस्यों को पदेन सदस्य घोषित किए जाने सहित अन्या मांगे सम्मलित है।
Created On :   21 Dec 2022 8:53 PM IST