- Home
- /
- पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को...
पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क पन्ना। उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर में स्थाई वारंटियों साक्षी एवं गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशन में पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक वारंटों की तामीली किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा न्यायालय पन्ना के प्रकरण क्रमांक 1277/08 में फरार स्थायी वारंटी को दिनांक ०४ नवम्बर २०२२ को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। इसी प्रकार दिनांक ०५ नवम्बर २०२२ को न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 42/17, प्रकरण क्रमांक १25/17, प्रकरण क्रमांक 86/17 एवं प्रकरण क्रमांक 126/17 में फरार स्थायी वारंटी को सतना से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुशील शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह, प्रधान आरक्षक शिवस्वरूप तिवारी, सतेन्द्र बागरी, चालक प्रधान आरक्षक मुन्नालाल, आरक्षक दीपप्रकाश, सुन्दरम त्रिपाठी, नीलेश प्रजापति एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   6 Nov 2022 4:09 PM IST