- Home
- /
- नागपुर के मेयो हास्पिटल में वार्ड...
नागपुर के मेयो हास्पिटल में वार्ड के बाहर शख्स ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेयो अस्पताल के वार्ड नंबर तीन के बाहर एक व्यक्ति फांसी पर लटका पाया गया। शव की पहचान बाकी है। तहसील थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्ररकरण दर्ज किया गया है।
कैंसर पीड़ित होने का अनुमान
मेयो अस्पताल परिसर स्थित वार्ड नंबर 3 को रंगरोगन करने का काम जारी है। इस कारण इस वार्ड के पीछे के हिस्से में बांस-बल्ली बांधी हुई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात िकसी ने बल्ली में दुपट्टा बंाधकर फांसी लगा ली। सुबह मेयो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभ में अनुमान लगाया जा रहा था कि मृत व्यक्ति अस्पताल से ही जुड़ा हो सकता है या फिर कोई मजदूर होगा, लेकिन जब वहां किसी ने शव की पहचान नहीं की तो पुलिस हैरान रह गई। मृतक की आयु 50 से 55 के आसपास है। उसके कैंसर पीड़ित होने का अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि उसके गाल का एक हिस्सा खराब हो गया था। उपनिरीक्षक स्थूल ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया। जांच जारी है।
Created On :   1 Feb 2021 10:04 AM IST